फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार होमगार्ड की मौत

Mon, 21 Nov 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार होमगार्ड की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
सुरसा। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओदरा के मजरा बहादुर पुरवा निवासी होमगार्ड मंगलवार को बाइक से हरदोई आ रहा था। सुरसा तिराहा के पास बोलेरो की टक्कर से सिर व चेहरे में गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। 
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के बहादुर पुरवा निवासी सुबेदार का पुत्र रियासुद्दीन (50) होमगार्ड था। मंगलवार को वह बाइक से हरदोई तहसील सदर में ड्यूटी करने जा रहा था।   हरदोई बिलग्राम रोड पर कस्बा तिराहा के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
  राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस सेवा 108 से उसे सीएचसी भिजवाया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें