ओमर वैश्य नगर समिति के तत्वावधान में शनिवार को होली
मिलन समारोह में समाज के तमाम लोगाें ने एकत्रित होकर विचार साझा किए। इस
दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
शहर
के सदर बाजार स्थित एक धर्मशाला में ओमर वैश्य नगर समिति द्वारा होली मिलन
समारोह मनाया गया। नगर समिति के अध्यक्ष बालिका नंद ओमर ने कहा कि होली
मिलन समारोह समाज के दर्पण की भांति होता है।
किस समाज द्वारा कितनी तरक्की
की गई और वह क्या विचार रखता है, यह सब होली मिलन समारोह के माध्यम से
ज्ञात हो जाता है। कोषाधिकारी उमेश चंद्र ओमर ने समाज की प्रगति पर विचार
रखे।
समारोह में बच्चों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। जिनको
समाज द्वारा पुरस्कार भी दिया गया। समारोह में अतिथियों का स्वागत डा.
अंशुल ओमर व सुनील ओमर ने किया। इस दौरान अजीत ओमर, अनिल ओमर, हरिशंकर ओमर,
विश्वनाथ ओमर, जगदीश ओमर तथा प्रदीप ओमर आदि मौजूद थे।