फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर बसों और ट्रेनों में दिखी भीड़, जगह पाने धक्का मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। होली पर घर पहुंचने की कवायद में लोगों को बस और ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ से दो चार होना पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक रोडवेज व प्राइवेट बसों एवं ट्रेनों में बड़ी संख्या में लोग सफर करते रहे। त्योहार के चलते बस अड्डों व स्टेशन पर यात्रियों की खासी भीड़ रही। ट्रेन व बसों में सीट पाने के लिए लोगों को खासी मशक्कत और धक्का मुक्की तक करनी पड़ी।
विज्ञापन

नौकरी व रोजगार के सिलसिले में गैर जनपदों व प्रांतों में रह रहे लोग व यहां रह रहे बाहर के लोग, सभी होली पर घर पहुंचने की जद्दोजहद है। इसका असर बस व ट्रेन समेत यातायात के अन्य संसाधनों का पडना तय था। व्यवस्था के निपटने के लिए रोडवेज की ओर से चार नई बसें लगाई गईं व कई रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए गए, लेकिन सोमवार को होली से एक दिन पहले सभी व्यवस्थाएं नाकाफी नजर आईं। सुबह से लेकर शाम तक रोडवेज बस स्टैंड व प्राइवेट बस स्टैंड समेत स्टेशन व ट्रेनों में खासी भीड़ नजर आई। हालांकि स्थिति से निपटने के लिए रोडवेज के अधिकारी मौके पर मुस्तैद रहे और आवश्यकतानुसार बसें बढ़ाते रहे।
एआरएम रोडवेज आरबी यादव ने बताया कि दिल्ली रूट पर 30 बसें हैं, यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले कुछ दिनों से बसों के फेरे 30 से बढ़ाकर 50 कर दिए गए हैं। अन्य रूट्स पर बसों के चक्कर भी बढ़वाए गए हैं। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जा रही है। इधर ट्रेनों में भी त्योहार का खासा असर नजर आया। रूट पर कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन बंद होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें