हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में सचल दलों ने नकल पकड़ने के लिए 37 हजार रुपये व्यय कर दिए। मगर उनको चार नकलची मिले हैं।
जिले के 280 परीक्षा केंद्राें पर 18 फरवरी से परीक्षा चल रही है। यहां 1,64,422 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 34,079 ने परीक्षा से किनारा कर लिया है। पांच सचल दल लगाए गए हैं।
आंकड़ों की मानें तो विभागीय सचल दल ईंधन पर लगभग 37 हजार रुपये से अधिक व्यय कर चुके हैं और उनको चार नकलची मिले। वहीं दो को जेडी के सचल दल ने पकड़ा था।
सोमवार को इंटर की रसायन विज्ञान की परीक्षा के दौरान सचल दलों ने कई केंद्रों का भ्रमण किया। मगर उनको नकलची नहीं मिला। इस संबंध में डीआईओएस योगेंद्र कुमार का दावा है कि सख्ती के कारण नकल नहीं हो रही है। वह स्वयं परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।