फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोई-संपत्ति बंटवारे से मना करने पर मां को फावड़ा मारा

Fri, 27 Dec 2024 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, आरोपी अधिवक्ता पुत्र हिरासत में
विज्ञापन


- सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के बम्टापुर नंदबाग की घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई (हरपालपुर)। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के बम्टापुर नंदबाग गांव में संपत्ति का बंटवारा करने से इन्कार करने पर अधिवक्ता पुत्र ने मां पर फावड़े से वार कर दिया। गंभीर हालत में वृद्धा को हरपालपुर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

बम्टापुर नंदबाग निवासी आशाराम खेती करते हैं। उनके पास तीस बीघा जमीन और गांव में मकान है। उनके दो पुत्रों में बड़ा ब्रजभान सवायजपुर तहसील में वकालत करता है,ज बकि छोटा दिनेश चंद्र गांव में ही खेती संभालता है। शुक्रवार रात लगभग पौने नौ बजे आशाराम अपनी पत्नी आशादेवी (65) और छोटे पुत्र दिनेश के साथ बैठा हुआ था।
विज्ञापन

इसी दौरान ब्रजभान वहां आ गया और जमीन व मकान के बंटवारे की मांग करने लगा। इसी को लेकर विवाद हुआ और आशादेवी ने अपने जीते जी बंटवारा करने से इन्कार कर दिया। इस पर गुस्साए ब्रजभान ने पास रखा फावड़ा उठाकर आशा की गर्दन पर वार कर दिया। फावड़ा लगते ही आशा गिर गई।
विज्ञापन

दिनेश घायल मां को सीएचसी हरपालपुर ले गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपी हिरासत में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें