फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी की किताब नहीं पढ़ पाईं कक्षा दस की छात्राएं

Wed, 27 Jul 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
teacher - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई। डीआईओएस ने मंगलवार को शहर स्थित जीजीआईसी का औचक निरीक्षण किया। कक्षा 10 की छात्राएं हिंदी और अंग्रेजी की किताबें ठीक से नहीं पढ़ सकीं। शिक्षा की गुणवत्ता खराब मिलने पर उन्होंने शिक्षिकाओं को फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिलने पर एक लिपिक से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


डीआईओएस कमलाकर पांडेय मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे जीजीआईसी पहुंचे। उन्होंने सभी कक्षाओं का जायजा लिया। कक्षा 10 की छात्राओं से हिंदी और अंग्रेजी की किताब पढ़ने को कहा। जिसमें कई छात्राएं हिंदी और अंग्रेजी की किताब ठीक से नहीं पढ़ सकीं। उन्होंने हिंदी व अंग्रेजी विषय की शिक्षिका को फटकार लगाते हुए पठन पाठन दुुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद उपस्थिति रजिस्टर देखा। जिसमें लिपिक उपदेश कुमारी अनुपस्थिति मिलीं। उन्होंने लिपिक से जवाब तलब किया है। इसके बाद उन्होंने प्रधानाचार्या और शिक्षिकाओं के साथ बैठक कर विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्राओं को नियमित क्लास वर्क और होमवर्क दिया जाए। प्रधानाचार्या समय समय पर शिक्षिका के कार्यों का स्वयं निरीक्षण करें और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारें। इसके अलावा ग्रीन स्कूल-क्लीन स्कूल के तहत विद्यालय में कराए जाने वाले कार्यों का इस्टीमेट तैयार कर कार्यालय को शीघ्र उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें