फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पिकअप की टक्कर से भांजी की शादी में जा रहे बाइक सवार की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भांजी की शादी में शामिल होने बेटे के साथ जा रहे बाइक सवार अधेड़ को पिकअप ने टक्कर मार दी। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर हुई घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में पिता को मृत घोषित कर दिया गया। पुत्र को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम म्योनी के मजरा चंदनखेड़ा निवासी सत्यराम (50) एक चीनी मिल में सुरक्षाकर्मी थे। उनकी बहन सुशीला बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के जिगनिया के मजरा सदियापुर में रहती हैं। सुशीला की बेटी रोली की शादी में शामिल होने के लिए सत्यराम अपने पुत्र अर्पित (14) के साथ बाइक से सदियापुर जा रहे थे।
इस दौरान सीतापुर-हरदोई मार्ग पर शिवलाल पुरवा के पास बाइक में सामने से पिकअप ने टक्कर मार दी। बाइक सवार पिता-पुत्र सिर के बल सड़क पर गिरे। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को मेडिकल कॉलेज हरदोई पहुंचाया। यहां सत्यराम को मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में पत्नी गंगा देवी, पांच पुत्री व दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें