फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा @ 36 डिग्री, धूप से लोग परेशान

Fri, 01 Apr 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
छाता लेकर जाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। सूरज की तपिश बढ़ने से पारा उछलकर 36 डिग्री पर पहुंच गया है। धूप से बचाव के लिए लोग छाता, टोपी और चश्मों से बचाव कर रहे हैं। बुधवार को अधिकतम पारा 33 डिग्री सेल्सियस था तो गुरुवार को पारा 36 डिग्री के पार दिखाई दिया। वहीं, न्यूनतम 21 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्रा ने बताया कि सूरज के तेवर अभी और कड़े होने के आसार हैं।
विज्ञापन


गर्मी को देखते हुए लोग काटन के कपड़े पसंद कर रहे हैं। शहर के सिनेमा रोड, सदर बाजार से लेकर रेलवे गंज की बाजार में काटन के कपड़े सज गए हैं। युवा राहुल, राजेश, संदीप, विनोद आदि का कहना है काटन की चेकदार शर्ट इस मौसम में बेहतर लगती है। वहीं, युवतियों में रुचि, स्मृति, संध्या आदि का कहना है कि काटन की शार्ट कुर्ती इस मौसम में ज्यादा पसंद आती है।

रेडीमेड कपडे़ के अधिकृत विक्रेता मोहम्मद इमरान का कहना है कि युवा वर्ग की पसंद हल्के रंग के जींस के साथ ही जींस शेड में ट्राउजर की मांग बढ़ी है। हाफ बाजू में शार्ट कुर्ता व हल्के कलर में जींस टाइप का ट्राउजर भी युवाओं की पसंद बना हुआ है। इसके अलावा सांवरिया कुतीर् के साथ-साथ युवतियों की पसंद में पनाड़ा व फ्राक सूट आदि को शामिल किया गया है। गर्मियों में हल्के रंग को ही पसंद किया जा रहा है। चेकदार सफेद, हल्का नीला कलर पसंद किया जा रहा है। इन्हीं रंगों में टी शर्ट के अलावा अन्य कपड़े उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें