प्रभु यीशु के त्याग और बलिदान को समर्पित ईसाईयों का
पर्व गुड फ्राइडे जिले में बड़े ही सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया।
शुक्रवार को शहर के महात्मा गांधी मार्ग स्थित चर्च समेत अन्य स्थानों पर
बने चर्चों में प्रभु यीशु के सलीब पर चढ़ाए जाने वाले दिवस को याद कर
प्रभु की प्रार्थना की।
चर्च में प्रार्थना सभाएं कर प्रभु के लिए
प्रार्थना व गीत गाए और अनुयायियों ने मोमबत्ती जलाकर अमन व चैन की दुआ
मांगी है। जिले में गुड फ्राइडे का पर्व भी बड़े श्रद्धा व सादगी के साथ
मनाया गया। गुड फ्राइडे का पर्व शहर के महात्मा गांधी मार्ग स्थित
मैथोडिस्ट चर्च के फादर संतोष के सैमुअल ने प्रभु यीशु की प्रार्थना की।
उन्होंने गुड फ्राइडे का महत्व बताया कि इस दिन प्रभु यीशु ने मनुष्य जाति
की रक्षा के लिए बलिदान दिया था। गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह को क्रूस पर
चढ़ाया गया था और उन्होंने प्राण त्याग दिए थे। उन्होंने बताया कि प्रभु
यीशु के बलिदान के लिए ही अनुयायी चालीस दिन तक उपवास रखते हैं तो कुछ लोग
शुक्रवार को व्रत रख कर प्रभु की प्रार्थना करते हैं।
चर्च के फादर ने
संदेश पढ़ते हुए कहा कि हे पिता! मै अपनी आत्मा तेरे हाथाें में सौंपता
हूं। बताया कि इसी पंक्ति के बाद प्र्रभु यीशु ने अपने प्राणाें को
त्याग दिया था। फादर ने कहा कि पापों में डूबी मानव जाति के लिए अपने महान
त्याग के लिए प्रभु ईसा मसीह ने शुक्रवार का ही चयन किया, इसलिए शुक्रवार
को पवित्र व शुभ माना जाता है।
फादर ने शांति, अमन, चैन व प्रेम का संदेश
दिया। जिसके उपरांत अनुयायियों ने कैंडल जलाकर अमन व शांति की कामना की।
साथ ही प्रभु यीशु की प्रार्थना की। इस मौके पर आनंद सिंह, आमिर, खूबचरन,
मोहनी, मधु, स्नेहलता, आर्थरनाथ, राबिंसन, जानसन व मिस्टर जोयाल आदि ने
प्रभु यीशु को नमन करते हुए सर्व समाज के कल्यान के लिए प्रार्थना की।