दिल ने दिल से कहा और सारी बात हो गई। शनिवार से
वेलेंटाइन डे वीक की शुरुआत होेने के बाद रविवार को प्रपोज डे मनाया गया।
प्रपोज डे पर जिसे दिल की बात कहने का मौका मिला उसने खुलकर दिल की बात
कही। जिसे मौका नहीं मिला उसे दिल में दिल की बात कह दी।
प्यार की
अभिव्यक्ति करने के इस खास मौके पर हर कोई अपने भावों को समझाने को सहारे
की तलाश करता है। वेलेंटाइन वीक भी इसी अभिव्यक्ति के लिए जाना जाता है।
फिलहाल इस वीक की शुरुआत होने के साथ ही तैयारियां नजर आने लगी हैं। प्यार
के अहसास से भरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है।
संत वेलेंटाइन की याद में
मनाए जाने वाले इस सप्ताह में प्रतिदिन कोई न कोई खास दिन मनाया जाता है।
एक सप्ताह तक चलने इस वीक की शुरुआत शनिवार को रोज डे के साथ हुई। रोज डे
पर तो शहर में फूल विक्रेताओं के यहां गुलाब के फूलों की खूब बिक्री हुई।
वहीं रविवार को प्रपोज डे मनाया गया। जैसा की नाम से पता चल रहा कि प्रपोज
डे मतलब प्रस्ताव रखने का दिन है। ऐसे में युवा अपने अहसास को किसी खास तक
पहुंचाने के लिए तमाम प्रकार के जुगत करते देखे गए। उधर, गिफ्ट कार्नरों
से अपने किसी खास के लिए खास उपहार खरीद कर प्यार का इजहार कर दिया।
तो
कुछ इतनी हिम्मत नहीं जुटा पाए और अपने दिल में ही अपने खास को प्रपोज कर
दिया। उधर, वेलेंटाइन वीक एक ग्लोबल फेस्टिवल बन गया है। युवा वर्ग क ा
कहना है कि बने भी क्यों न जबकि इस दुनिया को फोरम की आवश्यकता है और जो
त्योहार हमें आपस में प्रेम रखना सिखाता है वह तो और भी जरूरी होता है।
यह
त्योहार हर देश में सात फरवरी से 14 फरवरी तक अलग-अलग अंदाज में मनाया जाता
है। उधर, गिफ्ट कार्नरों पर भी बधाई पत्र के अलावा टैडी, म्यूजिकल गिफ्ट,
टैडी विद् हार्ट कई तरह के उपहारों को खूब पसंद किया गया तथा इनकी बिक्री
भी खूब हुई।