फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम ने डाला डेरा, बनाई स्लाइड

Fri, 23 Oct 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनार थाना क्षेत्र के बरसोइया गांव में फैले विचित्र बुखार से परेशान लोगों की आखिर स्वास्थ्य विभाग ने सुध ली। गांव पहुंच कर मरीजों का परीक्षण कर दवा दी और पांच मरीजों की स्लाइड बनाई। सीेएमओ डा. रामगोपाल ने बताया कि गांव में जो भी बीमार है उसका उपचार कराया जा रहा है। मरीजों के ब्लड का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था रिपोर्ट आने पर स्थित साफ होगी।
विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के बरसोइया गांव में विचित्र बुखार का प्रकोप जारी है। इसकी चपेट में आकर अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैकड़ों चपेट में हैं। इसकी चपेट में आने से गांव निवासी कुलदीप सिंह, वैजनाथ गुप्ता, राम किशोर गुप्ता,साकिर अली, श्याम कुमार की हालत गंभीर है। उनको निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा अनंगपाल ,रीतू सिंह, ब्रज

मोहन, गजेंद्र व उसकी पत्नी, जितेंद्र, नरेंद्र, रंजीत, जतिन, गोलू, पार्वती, राजू, रूबी, बंटी आदि बीमार हैं। उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। गांव में विचित्र बुखार का प्रकोप कम होने पर शुक्रवार को बावन स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची। जिसमें डा. राजेश कुमार, डा. पूनम, मृदुला शुक्ला, वीरेंद्र सिंह ,उदयराज कुशवाहा, उमेश कुमार आदि
विज्ञापन


शामिल थे। स्वास्थ्य टीम ने गांव में बुखार से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया और बुखार से ग्रसित 27 मरीजों को दवा का वितरण किया। गांव में बुखार के गंभीर पांच मरीजों की स्लाइड बनाई। जिसको परीक्षण के लिए टीम के सदस्य अपने साथ ले गए।  स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी से स्वास्थ्य टीम से गांव में स्थाई कैंप करने की मांग की है। स्वास्थ्य टीम के गांव पहुंचने से ग्रामीणों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें