फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई भर चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। एक जुलाई से 31 जुलाई के संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पूरे शहर में सफाई अभियान चलाया जाएगा। सभासद शेड्यूलवार अपने वार्डों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराएंगे। बुधवार को नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में अभियान की तैयारियों व सफल बनाने की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में नगर पालिका के चेयरमैन सुख सागर मिश्रा मधुर ने कहा कि सफाई अभियान के लिए वार्डवार रोस्टर जारी होगा। इसके तहत प्रत्येक मोहल्ले में फॉगिंग व एंटीलार्वा का छिड़काव किया जाएगा।
इस दौरान सभासद अपनी निगरानी में सफाई कार्य व छिड़काव कराएंगे ताकि मोहल्ले वालों को कोई शिकायत न हो। ईओ रविशंकर शुक्ल ने सभी को संचारी रोग के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सभासद ललित कश्यप, अमित त्रिवेदी, हरिहर बक्श, अयाज अली, आदेश सिंह व संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें