फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आए सभी लोगों को क्वारंटीन कराएं: अमृत त्रिपाठी

विज्ञापन
फोटो- 23- एसडीएम बिलग्राम को निर्देश देते नोडल अधिकारी अमृत त्रिपाठी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बिलग्राम। जिले के नोडल अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बुधवार दोपहर कस्बे में संचालित सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने और प्रत्येक व्यक्ति को भोजन मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोपहर में सामुदायिक रसोई पहुंचे नोडल अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने भोजन की पैकिंग देखी। कहा कि खाना बनाने व परोसने की जगह सफाई रखी जाए। पालिका के सभी ड्यूटीरत कर्मचारियों को सुरक्षा किटें मुहैया कराई जाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए ताकि संक्रमण की चेन टूटे।
बाहर से आए व्यक्तियों को 21 दिन तक क्वारंटीन कराया जाएगा। संबंधित के घर के बाहर पोस्टर लगाए जाएं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व एएनएम एवं निगरानी समिति सतर्क रहें। इस मौके पर एसडीएम कपिल देव, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह समेत पालिका का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें