फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू मरीजों की संख्या 204 तक पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। शहर से लेकर गांव तक डेंगू की दस्तक से हड़कंप मचा है। जिला अस्पताल के आंकड़ों में अब तक 204 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में डेंगू की पुष्टि होने के बाद मरीज निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, पैथालॉजी में जनवरी से अब तक की जांचों में 204 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू के मरीजों का उपचार करने के लिए जिला चिकित्सालय में विशेष वार्ड भी बनाया गया है, लेकिन यहां नाम मात्र के मरीज ही भर्ती हो रहे हैं। यह हाल तब है जबकि बड़ी संख्या में जनपदवासी डेंगू के लक्षण मिलने पर अपनी जांच और उपचार प्राइवेट अस्पतालों में कराने में ज्यादा रुचि दिखाते हैं। दरअसल जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों जरूरत पड़ने पर प्लेटलेट्स चढ़ाने की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते प्राइवेट अस्पतालों से इतर मरीज लखनऊ और कानपुर जैसे महानगरों में भी उपचार के लिए जा रहे हैं। सीएमओ डा. एसके रावत ने बताया कि जिले में डेंगू के रोगी मिल रहे हैं। उन्होंने बताया जिले में डेंगू के मरीजों के लिए सभी सीएचसी-पीएचसी पर इलाज की व्यवस्था है।
स्वास्थ्य महकमे का दावा है कि जिले में डेंगू के इलाज की समुचित व्यवस्थाएं हैं। जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए मच्छरदानी युक्त पांच बेड के अलावा सभी सीएचसी-पीएचसी पर भी डेंगू के मरीजों को भर्ती करने के लिए पांच स्पेशल बेडों की व्यवस्था भी है। सीएमओ डॉ. एसके रावत ने बताया कि सीएचसी पर दवाओं के डेंगू के मरीजों ने स्वास्थ्य महकमें की नींद उड़ा दी है। मरीजों की पुष्टि होने पर डॉक्टर मरीजों के घरों की कुंडी खटकाकर हाल चाल जानने में जुटे हैं। शहर के चांद बेहटा निवासी युवा व्यापारी गोपाल अग्रवाल पुत्र सीपी सिंघल 14 नंबवर से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने डेंगू की आशंका पर लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे लखनऊ में भर्ती कराया, जहां पर जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने घर भेज दिया है। गोपाल के मुताबिक सीएमओ कार्यालय से चिकित्सकों ने फोन कर, घर आकर डेंगू की पुष्टि करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें