हरदोई। शहर की तरह ही गांवों में भी प्रशासन द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य जारी है। सीडीओ आकांक्षा राना ने बताया कि 89 टीमों द्वारा जिले के 98 गांवों में सोमवार को सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया।
सीडीओ ने बताया कि जनपद में कुल क्रियाशील कंटेनमेंट जोन 428 हैं। इसमें से 28 नये कंटेनमेंट जोन बनाये गए हैं। 29 कंटेनमेंट जोन खत्म किए गए हैं। 105684 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। समस्त नगरीय निकायों की 126 टीमों द्वारा 175 वार्डों में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में 89 टीमों द्वारा 98 गांवों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। थानों द्वारा मास्क व कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन न करने वाले 156 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई।