फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़

Mon, 06 Apr 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
रेडक्रास सोसाइटी की ओर से लगाए गए निशुल्क हृदय रोग शिविर में दूसरे दिन भी मरीजों का तांता लगा रहा। शिविर में मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया गया। भारतीय रेडक्रास सोसाइटी भवन में दो दिवसीय निशुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


शिविर के दूसरे दिन वेदांत हास्पिटल गुड़गांव के डा. केवी सिंह, डा. अखिलेश कुमार ने मरीजों की जांच की। बताया कि रोगियों को नियमित जांच कराते रहना चाहिए। बताया कि हार्ट अटैक तनाव के कारण होता है। इसके जरूरी है रोगी आहार-विहार दोनों में संतुलन बनाए रखें।

शिविर की समाप्ति पर सभापति डा. रमेश अग्रवाल ने डॉक्टरों का आभार जता सम्मानित किया। शिविर में नगर मजिस्ट्रेट लक्ष्मी शंकर सिंह, हरगोविंद सेठी, सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, वसीम अहमद आदि पहुंचे। संचालन सचिव आलोक श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर फखरूल इस्लाम, आलोकिता श्रीवास्तव, जोगिंदर सेट्टी, सरिता अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें