फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में लटका ताला, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। भरखनी ब्लॉक के पाण्डेयपुर गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ताला लटक रहा है। सेंटर पर दो साल से सीएचओ की तैनाती है।
विज्ञापन

सवायजपुर सीएचसी के क्षेत्र में पाण्डेयपुर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर है। यहां पर करीब दो साल पहले सीएचओ नीतू वर्मा की तैनाती हुई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि महीने में एक दो बार ही आती है। आरोप है कि यहां तैनात एएनएम प्रीती भी सेंटर पर टीकाकरण नहीं करती है। गांव में करीब तीन हजार की आबादी है। टीकाकरण के लिए लोगों को सवायजपुर या फर्रुखाबाद जाना पड़ता है। ग्रामीण रेवती ,बालक राम, कल्लू बताया ने कई बार स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन से नियमित सेंटर खुलवाए जाने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी डॉ.आनन्द शुक्ला ने बताया कि ब्लॉक में 32के सापेक्ष मात्र 15 सीएचओ की तैनाती है। सीएचओ आधार फीडिंग कार्य में लगाया है। उन्होंने कहां सेंटर बंद होने का मामला उनके संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें