हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र में कांशीराम कालोनी निवासी महिला ने एक महिला व उसके साथियों पर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। महिला ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते हुए कालोनी निवासी मीरा ने बताया कि वह गैस कनेक्शन के लिए मुख्यालय गई थी।
शाम को लौटते समय महिला, उसके पति व साथियों ने उसे घेर लिया। इसके बाद उसे पीट दिया। उसने जिलाधिकारी रमेश मिश्र को शिकायती पत्र देकर यह भी बताया कि कोतवाली देहात की पुलिस को जानकारी है। इसके बावजूद वहां पर कोई छापा मारी आदि कार्रवाई नहीं की जा रही।
उसने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने और कृत्यों को बंद करवाने की मांग की है। जिलाधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई कराने की बात कही है। इधर, कोतवाली देहात पुलिस ने बताया कि मारपीट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर पीड़ित परिवार मौजूद रहा।