फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का गोद लिया बेटा हूं- मोदी

Thu, 16 Feb 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सीएसएन कॉलेज परिसर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उपस्थित जनसमूह को खुद से जो़ड़ने की भरसक कोशिश की। कहा कि यूपी ने उन्हें गोद लिया हैं। वह यूपी का बेटा हैं और बेटा होने का हर फर्ज निभाएंगे।
विज्ञापन


किसानों से हमदर्दी जताते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार बनते ही पहली ही कैबिनेट मीटिंग में किसानों के कर्ज माफी का फैसला होगा। इसकी गारंटी है। चौधरी चरण सिंह के बाद केंद्र की भाजपा की सरकार ने खाद के दाम घटाए। बिजली बिल कम हों इसके लिए सस्ते एलईडी बल्ब लोगों को दिलवाए। इस जनसभा की खास बात यह रही कि बसपा सुप्रीमो मायावती पर प्रधानमंत्री ने एक भी शब्द नहीं बोला। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगवान कृष्ण ने यूपी में जन्म लिया और गुजरात को कर्मस्थली बनाई। उन्होंने  गुजरात में जन्म लिया और यूपी को अपनी कर्मस्थली बनाई। यूपी ने मुझे गोद लिया है। उत्तर प्रदेश मेरा माई-बाप है। बेटा होने का फर्ज और आप लोगों के स्नेह का कर्ज उतारूंगा।  अखिलेश सरकार ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का भी फायदा नहीं दिया।
विज्ञापन


भाजपा सरकार की इस योजना में किसानों को बोअनी की तैयारी से लेकर फसल कटने तक नुकसान होने पर मुआवजे की भरपाई का प्रावधान है। अकेले हरदोई में ही सवा लाख एलईडी बल्ब लोगों ने सस्ते दामों पर खरीदे। केंद्र सरकार ने यूपी में गरीबों के लिए सवा लाख बिजली कनेक्शन दिए थे लेकिन अखिलेश सरकार केवल 13 हजार लोगों को ही मुफ्त कनेक्शन दे पाई।

अगर किसानों की फसलों का बीमा हो जाता और गरीबों को मुफ्त कनेक् शन मिल जाते तो अखिलेश का क्या जाता। उन्होेंने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश का काम नहीं कारनामा बोलता है। पुलिस थाने सपा का कार्यालय बन गए हैं। गैंगरेप और कट्टों से सबसे ज्यादा हत्या यूपी में होती हैं। परिवार और परिवारवाद को सबसे ज्यादा तवज्जो देने वाले क्या सूबे की जनता को अपना परिवार नहीं मानते हैं। उन्होंनुे हस्तशिल्पों और कारीगरों के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना भी शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें