फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचसीएल की तकनीकी पर गांव में होंगे काम

Fri, 03 Jun 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
विकास भवन में जिला स्वच्छता समिति की बैठक करते डीएम विवेक वार्ष्णेय व सीडीओ टीके शिबु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। जनपद की ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला स्वच्छता समिति की बैठक में शुक्रवार को डीएम ने गंगा किनारे स्थित गांवों को प्राथमिकता पर खुले में शौच से मुक्त कराया जाएगा। इन गांवों में एचसीएल की कार्ययोजना पर काम करने का निर्णय लिया गया। गंगा किनारे बसे गांवों में से मल्लावां के मंसूरपुर तिगवां को रोल मॉडल बनाया जाएगा। ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए आला अधिकारी व एचसीएल की टीम सोमवार को गांव जाएगी।
विज्ञापन


 जिला स्वच्छता समिति की बैठक में डीएम विवेक वार्ष्णेय ने सीडीओ टीके शिबु सहित गंगा एक्शन प्लान में चयनित गांव व कछौना के चार व संडीला के एक गांव के नोडल अधिकारी व एडीओ पंचायत को जानकारी दी। बैठक में गंगा किनारे बसे गांवों को प्राथमिकता पर ओडीएफ कराने का निर्णय लिया गया और एक गांव को रोल मॉडल बनाने का फैसला हुआ। अधिकारियों ने मल्लावां के मंसूरपुर तिगंवा को चयनित किया और गांव में कार्य कराने के अधिकारियों से विचार लिए, जिसमें एचसीएल की कार्य प्रणाली को सराहा गया और उसी कार्ययोजना पर काम करने का निर्णय लिया।

सीडीओ टीके शिबु ने बताया कि लोगाें को जागरूक करने के लिए छह मई को सभी नोडल अधिकारी व एडीओ पंचायत, प्रधान, आशा बहु, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सफाईकर्मी गांव पहुंच कर एचसीएल की प्रक्रिया को समझेंगे और उसी के आधार पर कार्य करेंगे। बैठक में डीपीआरओ सभाजीत पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा राजनाथ प्रसाद भगत, डीसी एनआरएलएम राजेश कुमार त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव व एचसीएल संस्था के संतोष सहित उनकी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन


उधर, डीएम ने समिति के सभी नामित सदस्यों को आमंत्रित सदस्यों को न बुलाने पर डीसी स्वच्छता शैलेंद्र से नाराजगी व्यक्त की। एक जिला पंचायत सदस्य, दो ब्लॉक प्रमुख और तीन ग्राम प्रधान भी समिति में शामिल हैं लेकिन उनका अभी चयन ही नहीं हुआ। इस पर डीएम ने जिला समन्वयक को चेतावनी दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें