फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचसीएल चेयरमैन ने दो गांवों का लिया जायजा

Thu, 10 Sep 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
एचसीएल फाउंडेशन के चेयरमैन शिव नाडर ने गुरुवार को विकास खंड के दो गांवों का जायजा लिया और कंपनी द्वारा विद्यालय में कराई गई शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता देखी। टिकारी गांव पहुंचने पर वह प्राथमिक विद्यालय में लगे प्रोजेक्टर का निरीक्षण किया और सहायक टीचर अमरेश कुमार व शिक्षामित्र रेनू देवी से जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यालय में आ रही कठिनाईयों के बाबत पूछताछ की। इसके बाद वह ग्राम पंचायत पतसेनी देहात पहुंचे और यहां कंपनी द्वारा लगाए गए आधार कार्ड कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से बिजली, पानी व खेती की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें