फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. कफील की रिहाई को लेकर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
फोटो-15-नुमाइश मैदान में हस्ताक्षर अभियान कराते कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष आफताब ह? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई में जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मथुरा जेल में बंद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के पूर्व व्यख्याता डा. कफील खान की रिहाई के लिए गुरुवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें आम जनमानस ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

गुरुवार को नुमाइश मैदान पर चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष आफताब हैदर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार जनता की आवाज को दबाना चाहती है। लोकतंत्र की हत्या की साजिश रची जा रही है। डा. कफील की गिरफ्तारी इसका जीता जागता उदाहरण है। डा. कफील को असंवैधानिक रूप से जेल भेजा गया है।
जनता की आवाज उठाने वालों को फर्जी मुकदमा लगाकर फंसाया जा रहा है। निवर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. राजीव लोध ने कहा कि योगी सरकार पुलिस को हथियार बनाकर जनता की आवाज को दबाने का काम कर रही है। निवर्तमान प्रदेश सचिव विक्रम पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों को गिरफ्तार करने के बजाय डा. कफील को गिरफ्तार करने में अपनी शान समझ रही है। सेवादल अध्यक्ष शशिभूषण शोले ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश में भय का वातावरण बना है। हस्ताक्षर अभियान में एससी-एसटी चेयरमैन प्रेम प्रकाश वर्मा, भुट्ठो मियां, सुनीता देवी, अमलेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें