फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय सेरिमनी कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे हर्षराज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अमेरिका की नासा की ओर से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सेरिमनी कार्यक्रम में जिले के हर्षराज भी भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। गोष्ठी में इसमें भारत देश के टॉप 25 छात्र-छात्राओं को अक्टूबर-नवंबर में होने वाले ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। आमंत्रण आते ही जनपदवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो और नासा अमेरिका के संयुक्त तत्वावधान पूरे देश भर के छात्रों के लिए राष्ट्रीय साइबर प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया था, जिसमें पूरे देश में 12वां स्थान जनपद के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 11 के छात्र हर्ष राज ने प्राप्त किया था। रविवार को नासा अमेरिका द्वारा छात्र को एक बधाई ईमेल भेजा गया है।
यह सूचित किया कि इस समारोह में छात्र हर्षराज भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। जिले के लिए यह गौरव का विषय है कि हर्ष राज अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इतनी बड़ी कामयाबी की खबर से छात्र, उसके परिवार और विद्यालय में खुशी की लहर है। हर्षराज इस सफलता का पूरा श्रेय अपने परिवार और गुरुजनों को देते हैं। हर्षराज के पिता हरिपाल सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट में अपर सांख्यिकी अधिकारी के राजपत्रित पद पर सीतापुर में पदस्थ हैं।
विज्ञापन

साइंटिस्ट पूरे विश्व को आगे ले जाता है...
हरदोई। हर्षराज ने राष्ट्रीय साइबर ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जिसमें उन्होंने पांच सौ शब्दों में अपनी बात लिखी थी। उन्होंने दर्शाया था कि डाक्टर व इंजीनियर एक वर्ग को लाभांवित कर सकता है बल्कि एक साइंटिस्ट पूरे विश्व को आगे ले जा सकता है। इससे बेहतर उज्जवल भविष्य किसी और में नहीं हो सकता। पांच सौ शब्दों में लिखी गई बात पर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर 12वीं रैंक प्राप्त हुई थी। इससे देश का नाम रोशन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें