फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग हुई तो नपेंगे होटल संचालक

Sat, 20 Feb 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में संचालित सभी होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस, धर्मशाला में एक सप्ताह के अंदर सभी संचालकोें को सीसी कैमरे लगवाने हाेंगे। हर्ष फायरिंग और वाहन चोरी होने पर संबंधित संचालक पर भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को शहर के सभी होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी को अपने अपने प्रतिष्ठान में एक सप्ताह के अंदर सीसी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा होटल व गेस्ट हाउस के पास पार्किंग की व्यवस्था कराने और वहां पर सुरक्षा गार्ड तैनात करने को कहा। वह वाहनों को व्यवस्थित खड़े कराएंगेे और वाहनों की सुरक्षा भी करेंगे।

उन्होेंने कहा कि सभी प्रतिष्ठानों में बड़े बड़े अच्छरोें में शराब पीना मना, हर्ष फायरिंग पर रोक, आप कैमरे की नजर में आदि लिखवाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा होटल व गेस्ट हाउस में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को डाटा उपलब्ध कराना होगा और उनका पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्किंग से यदि गाड़ी चोरी होती, जाम लगता है और हर्ष फायरिंग की जाती है तो संबंधित संचालक के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसके अलावा होटल में रुकने वाले सभी लोगों को विवरण व्यवस्थित रखे और उन सभी की आईडी जमा कराई जाए। इसके अलावा होटल व ढ़ाबों पर बैठ कर शराब पीते लोग मिले तो संचालक पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एलआईयू प्रभारी हारून रशीद व होटल संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें