फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका को हरा हर्ष ने लहराया भारत का परचम

विज्ञापन
अमेरिका को मात देने में अहम भूमिका निभाने वाले जिले का हर्षराज। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिले के होनहार छात्र हर्ष की अगुवाई में भारतीय छात्रों की टीम ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा कराई गई अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन साइबर प्रतियोगिता के पहले चरण में भारत का परचम लहराया है। अमेरिकी टीम को हराकर टीम दूसरे चरण में पहुंची है।
विज्ञापन

नासा द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन साइबर प्रतियोगिता के प्रथम चरण की प्रतियोगिता 19 नवंबर की रात हुई। जिसमें भारतीय टीम में 25 चयनित प्रतिभागी शामिल हुए। जिनका प्रतिनिधित्व जिले के सेंट जेवियर्स स्कूल के 11वीं के छात्र हर्षराज ने किया। दूसरी तरफ अमेरिका की 25 प्रतिभागियों की टीम रही जो विभिन्न चरणों को पार कर यहां तक पहुंची। करीब तीन घंटे तक चली प्रतियोगिता के दौरान भूगोल, साहित्य, विज्ञान व गणित सहित कई विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
भारतीयों छात्रों की टीम ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की टीम को हराया। कड़े मुकाबले में नौ अंतर्राष्ट्रीय जजों ने संयुक्त रूप से हर्षराज व उनकी टीम को विजयी घोषित किया। शुक्रवार को नासा की ओर से ईमेल के माध्यम से इस सफलता की जानकारी दी गई। छात्र हर्षराज ने शानदार जीत का पूरा श्रेय माता-पिता तथा गुरुजनों को दिया। हर्ष के पिता हरिपाल सेल्स टैक्स में अपर सांख्यिकी अधिकारी के राजपत्रित पद पर सीतापुर में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

इनके जवाब दिए
हर्ष ने बताया कि कई विषयों के साथ बौद्धिक क्षमता वाले भी कई सवाल भी पूछे गए। एक सवाल में उनसे ही पूछा गया कि यदि भीड़ लगी है और वह उपद्रव कर रही है तो भीड़ पर लाठीचार्ज करने वालों को कैसे रोकोगे। उन्होंने कहा कि भीड़ का नेतृत्व करने वालों को दबोचेंगे। भीड़ खुद काबू में आ जाएगी। इसके अलावा न्यूटन, गैलिलियों, एशिया के वायुमंडल, फ्रांस की क्रांति के बाबत कई सवाल पूछे गए। हर्ष ने बताया कि अगले चरण में मुकाबला और कड़ा है। आगे मुकाबला फ्रांस, जापान, रूस, आदि देशों के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें