फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिओम क्षेत्रीय अध्यक्ष चुने गए

Thu, 10 Sep 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले गुरुवार को हरदोई क्षेत्र के अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए चुनाव किया गया, जिसमें हरिओम क्षेत्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किए गए।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी जीजी तिवारी व आरके भारतीय के निर्देशन में हुए चुनाव में क्षेत्रीय अध्यक्ष के पद पर वर्तमान अध्यक्ष हरिओम पांडेय सहित वीके त्रिपाठी, बलवीर सिंह ने उम्मीदवारी दी, पर वोटिंग के बाद गिने गए मताें में एक बार फिर हरिओम पांडेय को सफलता मिली। इसी प्रकार विनोद मिश्रा दोबारा मंत्री चुने गए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर यशपाल सिंह तोमर ने रफीक खां को हराया और वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इनमें दलगर्जन सिंह, राकेश दुबे, मान सिंह, गुरुदयाल सिंह, कमलेश कुमार, रामवीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, प्रेम नारायण, अजय दुबे, राजेश पांडेय, विनोद मिश्र, जितेंद्र बहादुर, वीके त्रिपाठी, अखिल बाजपेयी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें