फोटो-42-वाराणसी में मिले सम्मान के साथ प्रतीक कश्यप। स्रोत स्वयं
- सोशल मीडिया इनफ्रुएंसर्स की मीट में मिला सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बीती तीन अप्रैल काे वाराणसी में आयोजित सोशल मीडिया इनफ्रुएंसर्स की मीट में हरदोई के युवक को भी सम्मानित किया गया। शहर के सुभाषनगर निवासी प्रतीक कश्यप डीएलएड के छात्र हैं। वह आईलव हरदोई के नाम से सोशल मीडिया पर पेज चलाते हैं। बीते दिनों मध्य प्रदेश के पर्यटक विभाग की ओर से महाराजा विक्रमादित्य को लेकर वाराणसी में आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम की एक कड़ी में सोशल मीडिया पर प्रभावी लोगों का समारोह भी हुआ था। इस समारोह में हरदोई से प्रतीक कश्यप ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस कार्यक्रम को संबोधित किया था। प्रतीक कश्यप इससे पहले भी उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन और संस्कृति मंत्रायल की ओर से आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर चुके हैं।