फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः खेत जोतते समय रोटावेटर में फंसा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। लोनार कोतवाली क्षेत्र के दुलार पुर गांव में खेत की जोताई के समय रोटावेटर पर बैठा युवक संतुलन बिगड़ने से गिर गया। उसकी मशीन में फंसकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दुलारपुर गांव निवासी राजू उर्फ शिवा (28) गुजरात में मजदूरी करता था। वह एक सप्ताह पूर्व गांव आया था। गुरुवार शाम गांव निवासी राहुल के ट्रैक्टर का चालक महाराज गांव के राजकुमार के रोटावेटर से खेत जोत रहा था।
ग्रामीणों के मुताबिक दबाव बनाने के लिए राजू रोटावेटर पर बैठा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह रोटावेटर और ट्रैक्टर के हाइड्रोली के बीच में जा गिरा। चालक ने ध्यान नहीं दिया। युवक की रोटावेटर में फंसकर मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक उसे रोटावेटर में फंसा छोड़कर खाली ट्रैक्टर लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मृतक अविवाहित और दो भाइयों में बड़ा था। कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें