फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः बाइकों की भिड़ंत में मां-बेटा समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र में भटपुर मार्ग पर लालपुर घेरवा गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में मां-बेटा समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हयातगंज गांव निवासी मोनू (22) गुरुवार दोपहर अपनी मां शबनम (50) को बाइक से लेकर अतरौली जा रहा था। भटपुर मार्ग पर लालपुर खेरवा गांव के पास सामने से आए सीतापुर के सिबई गांव निवासी विजय (30) की बाइक से उसकी बाइक भिड़ गई।
हादसे में मोनू व उसकी मां और दूसरी बाइक पर सवार विजय उसकी पत्नी अनीता (27), बेटा शौर्य (8) गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर ने मोनू व शबनम की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें