फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः भूमि विवाद में युवक को गोली मारी, गंभीर

विज्ञापन
फोटो-34- आसपास के घटनास्थल पर लोगो से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के इटिहा पुरवा गांव में फार्म हाउस की भूमि के विवाद में बाइक से आए हमलावरों ने युवक को गोली मार दी। सीने में दायीं ओर गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह व सीओ शिल्पा कुमारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

पंजाब के पटियाला निवासी गुरप्रीत (40) का दोस्त कर्मवीर सिंह बेनीगंज के इटिहा पुरवा में रहता है। यहां कर्मवीर का फार्म हाउस है। सोमवार की सुबह गुरप्रीत फार्म हाउस की जमीन देखने आया था। वह कर्मवीर के फार्म में टहल रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने गुरप्रीत पर तमंचे से फायर कर दिया।
सीने के दायीं तरफ गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर गोली चलने की आवाज सुनकर कर्मवीर और उसके परिजन मौके की ओर भागे। यह देख हमलावर फरार हो गए। वह लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कर्मवीर सिंह ने बताया कि फार्म हाउस की खरीद फरोख्त को लेकर दिल्ली की पार्टी से उसका विवाद चल रहा है। उसी विवाद की रंजिश में दोस्त पर हमला हुआ है।
इधर घटना की जानकारी पर एएसपी पश्चिमी व सीओ हरियावां ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि फार्म हाउस की जमीन को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है। तहरीर मिलने व घटना की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें