शाहाबाद। कस्बा के एक मोहल्ले में युवक ने बालिका के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची की बुआ के विरोध करने पर आरोपी ने उनसे अभद्रता की और फरार हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में बिलग्राम सुल्हाड़ा गांव निवासी मुकेश रहता है। 16 अगस्त की रात उनकी नौ वर्षीय बेटी अपनी छोटी बहन के साथ दरवाजे पर तख्त पर बैठी थी।
आरोप है कि मुकेश बेटी के पास बैठकर छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर वह अपनी ननद के साथ मौके पर पहुंची। बच्ची की बुआ ने विरोध किया था, तो मुकेश ने गाली-गलौज की और फरार हो गया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।