फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कस्बा में शाहजहांपुर-हरदोई मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप में चोरी हो गई थी। चोर नकदी-मोबाइल लेकर भाग गया था। सीसीटीवी में कैद तस्वीर के जरिये पहचान कर पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

24 जुलाई की रात हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप का सेल्समैन अंशू मिश्रा कमरे में सो रहा था। इस दौरान एक युवक कमरे में अंदर घुसकर 20 हजार रुपये और मोबाइल लेकर फरार हो गया था।
वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी की तस्वीर पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सेल्समैन ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैमरे की फुटेज में कैद आरोपी की पहचान का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से अल्हापुर तिराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पता कछौना कोतवाली क्षेत्र के नटपुरवा-ठाकुरगंज निवासी अभिषेक बताया।
पुलिस ने उसके पास से मोबाइल बरामद कर लिया। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया। बताया कि चोरी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें