फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः महिला का शारीरिक शोषण करने में युवक को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव के एक युवक ने शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीतापुर निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पति से उसका तलाक हो गया था। वह लखनऊ में रह कर ब्यूटी पार्लर में काम करती है। जहां बेनीगंज के मोहल्ला बाजार टोला निवासी पिंटू भी काम करता था।
उनके बीच दोस्ती हो गई। पिंटू का उसके कमरे में आना जाना शुरू कर दिया। उनके बीच नजदीकियां बढ़। आरोप है कि पिंटू ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। वह गर्भवती हो गई, तो उसने मंदिर में ले जाकर शादी कर ली।
विज्ञापन

इसके बाद बहला-फुसलाकर गर्भपात करा दिया। दोबारा गर्भवती होने पर पिंटू उसे अपने घर लेकर गया। जहां पर पता चला कि उसकी शादी हो चुकी है। विरोध करने पर परिजनों ने पिटाई कर उसे घर से भगा दिया।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कर डॉक्टरी परीक्षण कराया। कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें