फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः सिर में चोट लगने से हुई थी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कस्बे में स्टेशन मार्ग पर सोमवार शाम बेहोश मिले युवक की सिर में चोट लगने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। परिजनों ने ऑटो चालक समेत तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव मवई के मजरा हथौड़ा निवासी आमिर उर्फ नीरू (18) कानपुर में एक सिलाई के कारखाने में काम करता था। सोमवार को वह कानपुर से गांव आ रहा था। देर शाम कछौना कस्बे में स्टेशन मार्ग पर गोविंदपुर गांव के पास वह बेहोश पड़ा मिला था।
सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी लेकर गए थे। डॉक्टर ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। जहां डॉक्टरों ने उसे एसजीपीजीआई ले जाने की सलाह दी थी।
परिजन उसे एसजीपीजीआई लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया था। परिजन शव लेकर घर आए थे। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसकी रिपोर्ट में गले व घुटने आदि जगहों पर खरोच के निशान मिले, सिर में चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि स्टेशन से आमिर ऑटो पर सवार होकर घर आ रहा था। ऑटो में चालक के साथ दो अन्य लोग मौजूद थे। परिजनों ने उन्हीं लोगों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि ऑटो से गिरकर मौत होने की बात सामने आई है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें