फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः छेड़खानी का आरोप लगा युवक को पकड़ा, सिर पर बनाया चौराहा

विज्ञापन
फोटो-43- बेनीगंज के कैथे पुरवा गांव में आरोपी युवक के सर पर कैंची से चौराहा बनाते ग्रामीण - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कैथेपुरवा गांव में छेड़खानी के आरोपी को पीटकर सिर चौराहा बनाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

करीमनगर मजरा डीह गांव निवासी मोहित (24) बुधवार को कैथेपुरवा गांव गया था। जहां पर एक लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने उसे पकड़ा लिया।
उसे रोमियो बताते हुए ग्रामीणों ने उसे पीटा। इसके बाद बाल काटकर सिर पर चौराहा बना दिया। इतना करने पर भी ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुुुआ। ग्रामीणों ने उस युवक से माफी मंगवाई।
विज्ञापन

इसके बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहां पर मौजूद किसी ग्रामीण ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में लिया।
पुलिस ने एक पूर्व प्रधान समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें