फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः संदिग्ध हालात में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के थोकखाला मजरा भैंसरी में बुधवार रात महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर बेटी के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रंजीतपुरवा निवासी साधना (26) की शादी करीब छह वर्ष पूर्व थोकखाला मजरा भैंसरी निवासी रोहित के साथ हुई थी। बुधवार रात संदिग्ध हालात में उसकी तबीयत बिगड़ गई।
परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर मृतका के पिता सोनेलाल परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए।
मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी गर्भवती थी। ससुरालियों ने उसका गर्भपात करा दिया था। आरोप है कि इसके बाद ससुरालियों ने बेटी के इलाज में लापरवाही बरती। इस कारण बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका के एक बेटा हैै। एसओ नित्यानंद सिंह ने बताया कि महिला का गर्भपात होने से तबीयत बिगड़ने से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें