फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के करसुआ ग्रंट गांव में शनिवार शाम महिला का शव संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतका के भाई ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावर निवासी पूनम (24) की शादी चार वर्ष पूर्व मझिला के करसुआ ग्रंट निवासी रामनिवास के साथ हुई थी। शनिवार शाम पूनम का शव कमरे में अंगोछे के फंदे से लटका मिला। कमरे की तरफ गए पति ने शव लटका देखा।
रिश्तेदारों की तरफ से सूचना मिलने पर मायके से भाई जितेंद्र परिजन के साथ मौके पर पहुंच गया। मृतका के भाई ने बताया कि उसे बेड पर बहन का शव मिला, मुंह से खून बह रहा था।
विज्ञापन

उसके पास एक डंडा और अंगोछा रखा था। बहन की शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुराली मांग करते हुए बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। इसकी शिकायत कुछ दिन पहले उसने थाने में की थी। लेकिन पुलिस ने फरियाद नहीं सुनी थी।
आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बहन की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। घटना में ससुराली कुछ नहीं बोल रहे हैं। एसओ धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या महिला ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें