फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 13 Aug 2022 06:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मृतक लक्ष्मी के परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरदोई जिले में लोनार कोतवाली क्षेत्र के गांव महरेपुर में शनिवार सुबह महिला का शव गांव के बाहर पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका मिला। मृतका के पति और भाई ने गांव के तीन लोगों पर उसकी गला दबाकर कर हत्या करने और शव लटकाने की आशंका व्यक्त की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गांव महरेपुर निवासी लक्ष्मी (32) शनिवार सुबह खेेतों की ओर शौच के लिए गई थी। कुछ देर बाद उसका शव आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। खेतों तरफ गए ग्रामीणों ने शव लटका देख परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पति इंद्रेश मौके पर पहुंच गया।

पति ने घटना की सूचना मृतका के मायके में सुरसा के बोझवा निवासी भाई क्रांति कुमार को दी। कुछ ही देर में भाई परिजनों के साथ मौके पर आ गया। मृतका के भाई और पति ने गांव के तीन लोगों पर उसकी गला दबाकर हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताकर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते महिला के आत्महत्या करने की चर्चा है। मृतका के चार बच्चे हैं। कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें