फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घरेलू कलह के चलते महिला ने की आत्महत्या, टिन शेड में फंदे पर लटका मिला शव

Tue, 26 Jul 2022 05:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम कैमी में एक महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के पीछे का कारण घरेलू कलह बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के मझिला थाना क्षेत्र के गांव कैमी में सोमवार शाम महिला का शव घर में टिन शेड में लगे बांस में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। गांव में घरेलू कलह के चलते जान देने की चर्चा है।लखीमपुर के पसिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम देवरिया निवासी सुमन (24) की शादी दो वर्ष पूर्व मझिला के कैमी गांव निवासी सुरजीत के साथ हुई थी। उसका पति सकाहा के सावन मेले में प्रसाद की दुकान लगाए है।

विज्ञापन

सोमवार शाम सुमन का शव घर में टिन शेड में पड़े बांस में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। शेड के अंदर पहुंची सास रेशमा ने बहू का शव लटका देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। घटना की सूचना पर पहुंचे पति ने पत्नी के मायके में घटना की जानकारी दी। देर रात मायके पक्ष के लोग भी आ गए।

विज्ञापन

मृतका के बाबा मंगू लाल ने आरोप लगाने से इंकार किया है। घटना में दोनों पक्ष कुछ नहीं बोल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पति से आए दिन विवाद होने से क्षुब्ध होकर सुमन ने जान दे दी। मृतका के कोई संतान नहीं है। एसओ धर्मदास सिद्घार्थ ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या महिला ने आत्महत्या की है। घटना की वजह की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें