फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
फोटो-32- मृतका पूनम की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के गांव बसहिया में एक महिला का शव घर के अंदर संदिग्ध हालात में लटका मिला। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के गांव बसहिया निवासी राजपाल खेती करता है। सोमवार सुबह वह परिवार के अन्य लोगों के साथ खेत पर गया था। सुबह 10 बजे जब खेत से वापस लौटा, तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला तो पीछे से घर की दीवार फांदकर घर के अंदर गया, तो देखा पत्नी पूनम (20) का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदा पर लटका रहा था।
उसने परिजनों को सूचना देने के बाद दुपट्टे को कैंची से काटकर शव को नीचे उतारा। मृतका के पिता राजेंद्र निवासी ग्राम भयेसरमऊ थाना मलिहाबाद ने बताया पिछले दिसंबर में बेटी की शादी की थी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मृतका पूनम शहजादे सिंह पीजी कॉलेज अतरौली में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। पति व पत्नी के बीच पढ़ाई को लेकर विवाद चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
जहर खाने से विवाहिता की मौत
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव में जहर खाने से विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी।
मझिला थाना क्षेत्र के कसरावां के मजरा देरास निवासी शिशुपाल ने बताया कि बेटी प्रीती (20) की शादी एक वर्ष पूर्व अनंगपुर निवासी बसंत के साथ की थी। प्रीती का पति से विवाद होने पर वह मायके आ गई थी। चार माह पूर्व दामाद बसंत समझौता कराके बेटी प्रीती को घर अनंगपुर ले आया था।
विज्ञापन

सोमवार शाम किसी बात से नाराज होकर बेटी ने जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। दामाद गांव में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता है। एसओ अनिल कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें