फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद धूप खिलखिलाई, लोगों ने सर्दी से राहत पाई

विज्ञापन
रविवार की सुबह कोहरे के दौरान जाती युवतियां। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। रविवार को निकली धूप ने दो दिन से सितम ढा रही सर्दी से लोगों को राहत दी। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि सोमवार को भी सुबह और शाम कोहरे का प्रभाव रहने की संभावना है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह कोहरे की चादर पूरी तरह से फैली रही। साथ ही ठंडी हवाओं ने भी मौसम को और सर्द कर दिया। दोपहर बाद सूरज चमकने के बाद लोगों को राहत मिली। लोग घरों की छतों पर धूप लेते नजर आए। धूप खिलने के बाद बाजार में सुबह से रहा सन्नाटा भी दूर जाता दिखा और रौनक दिखी। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री रहा। उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह व शाम कोहरे का प्रकोप होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पश्चिम की ओर से आने वाली बर्फीली हवाएं लोगों को सता सकतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें