फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे के सर्च ऑपरेशन का नतीजा सिफर, नहीं मिला तेंदुआ

विज्ञापन
सुनील के मकान में तेंदुए की तलाश करते प्रभागीय वन अधिकारी रवि शंकर शुक्ल व अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। कस्बे के नवाबगंज में सुनील वाजपेयी के मकान में तेंदुआ छिपने की सूचना पर पहुंची वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम लगभग सात घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद खाली हाथ ही लखनऊ लौट गई। मकान की सघन तलाशी के दौरान तेंदुआ नहीं मिला और वहां फंसे चारों लोग भी सुरक्षित निकल आए। प्रभागीय वन अधिकारी ने कहा कि संभवता तेंदुआ चुपचाप निकल गया है। उधर, दूसरी ओर तेंदुए की दहशत से अवसाद में आए सुनील के बड़े शिव कुमार वाजपेयी ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज में बिजली उपकेंद्र के पीछे स्थित परचून दुकानदार सुनील वाजपेयी के घर में तेंदुए ने हमला बोल दिया था। सुनील वाजपेयी को घायल करने के बाद तेंदुआ मकान में ही छिप गया था। मकान के अंदर कुल 21 लोग थे, जिनमें से 17 लोगों को कस्बे के साहसी युवाओं की टोली ने सकुशल बाहर निकाल लिया था। तीन महिलाएं और एक बच्ची अंदर ही रह गए थे, लेकिन यह लोग सुरक्षित थे। लखनऊ से वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. बृजेंद्र के नेतृत्व में रात साढ़े आठ बजे आई टीम के साथ मकान के अंदर घुसकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।
प्रभागीय वन अधिकारी रवि शंकर शुक्ल खुद भी कस्बे के युवाओं की टोली के साथ सुनील वाजपेयी के मकान में घुसे थे, कई घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद भी मकान में तेंदुआ नहीं मिला। सोमवार को तड़के साढ़े तीन बजे सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया। प्रभागीय वन अधिकारी ने बताया कि संभवता तेंदुआ निकल गया है। आस पास के इलाकों में कांबिंग की जा रही है। सभी से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें