हरदोई के संडीला में गोलागंज गांव निवासी एक व्यक्ति ने लखनऊ निवासी बहनोई, उसके साथी व अन्य व्यक्ति पर गवना/विदाई से इनकार करने पर बहन का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोलागंज निवासी शरीफ ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने अपनी बहन नसीमा की शादी चार वर्ष पूर्व लखनऊ के मोहल्ला पिंक सिटी थाना पारा निवासी सलमान के साथ की थी। अब उसका गवना/विदाई होनी थी। बताया कि कुछ समय पूर्व पता चला कि सलमान आपराधिक प्रवृत्ति का है और उस पर लखनऊ के थाना पारा में मुकदमा दर्ज है।