फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः रुपये मांगकर पत्नी ने रिश्ता तोड़ा, पति ने प्रेमिका से नाता जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। प्रेमिका के साथ निकाह करने की भनक लगने पर पत्नी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका को हिरासत में ले लिया और थाने लाई।
विज्ञापन

जहां पत्नी ने निकाह में खर्च हुए 70 हजार रुपये मांगकर पति ने रिश्ता तोड़ लिया। इसके बाद पति ने प्रेमिका से नाता जोड़ने की बात कही। दोनों पक्षों की सहमति पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
पिहानी कस्बा केे मोहल्ला मिश्राना निवासी परवीन ने बताया कि तीन माह पूर्व उसका निकाह हरियावां के मुरवा गांव निवासी मोहम्मद के साथ हुआ था। पति दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन

15 दिन पहले पति उसे मायके छोड़कर दिल्ली चला गया था। पत्नी का आरोप है कि पति का रिश्तेदारी में एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती दो माह की गर्भवती हैं, वह दिल्ली में पति मोहम्मद के पास चली गई थी।
दोनों निकाह करने के लिए गांव आ गए। इसकी जानकारी होने पर उसने शुक्रवार शाम हरियावां थाने में तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पति व उसकी प्रेमिका को थाने लेकर आई।
थाने में वह पत्नी के साथ रहने की बात कहने लगा। यह बात प्रेमिका को नागवार गुजरी, उसने पत्नी को रखने की बात पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। पति को जेल न जाना पड़े, यह सोचकर पत्नी ने तलाक देने की बात कही।
उसने निकाह में मायके पक्ष का खर्च हुआ 70 हजार रुपये देने और बदले में जेवर वापस करने की कहकर पति से रिश्ता तोड़ दिया। दोनों पक्षों में समझौता होने पर पुलिस ने पति व उसकी प्रेमिका को छोड़ दिया। एसओ केके यादव ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें