फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः पिटाई से क्षुब्ध युवक ने जहर खाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में परिजनों की पिटाई से क्षुब्ध होकर एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

अनुआ गांव निवासी अतुल (22) शराब पीने का आदी था। परिजनों के मुताबिक वह शराब के नशे में आकर आए दिन घर में विवाद करता था। शुक्रवार रात वह नशे की हालत में घर पहुंचा।
पत्नी किरन ने उसे टोक दिया। जिस पर उसने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। पत्नी के चीखने चिल्लाने पर परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने अतुल की पिटाई कर दी।
इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नई बस्ती गांव में एक डॉक्टर के क्लीनिक पर ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रात मेें शव लेकर परिजन घर आ गए। मृतक के एक बेटी है। वह मजदूरी करता था। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों की तरफ से सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें