फोटो-34- पाली क्षेत्र में पुलिस तलाशी का वायरल वीडीओ
- फोटो : HARDOI
पाली। प्राइवेट बस में तलाशी लेते समय पुलिस के हाथ में तमंचा होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चर्चा है कि तमंचा बस से मिवा था। इस मामले को पुलिस ने रफा दफा कर दिया है।
पाली क्षेत्र के रूपापुर चौकी क्षेत्र से होकर मथुरा जा एक प्राइवेट बस को पुलिस ने चौकी के पास रुकवा कर तलाशी ली। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक लगेज बॉक्स की तलाशी के दौरान एक सिपाही के हाथ में तमंचा दिखाई दे रहा है, जबकि अन्य पुलिसकर्मी लगेज बॉक्स की तलाशी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
आरोप है कि तमंचा लगेज बॉक्स से मिला था, पुलिस ने कार्रवाई न करके मामले को रफा-दफा कर दिया। इस वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि वीडियो तीन सितंबर का है। बस में श्रद्धालुओं सवार थे। तमंचा किसी के पास से बरामद नहीं हुआ था। बल्कि एक युवक ने प्रायोजित तरीके से बस के पास टूटा हुआ तमंचा फेंक दिया था। इस संबंध सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।