फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः किसान का फंदे पर लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। थाना क्षेत्र के कोडरा गांव में सोमवार रात खेत में खड़े गूलर के पेड़ पर किसान का शव रस्सी से लटकता मिला। घटना की जानकारी से किसान के परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

गांव कोडरा निवासी रामधीन (48) पुत्र खेती करता था। उसकी पत्नी रामदेवी ने बताया कि पति सोमवार सुबह किसी काम से हरदोई गए थे। शाम को वापस आने के बाद वह खेत पर आवारा मवेशी से फसल को रखवाली के लिए खेतों पर चले गए।
सोमवार रात लगभग नौ बजे वह पति को खाना देने के लिए खेत पर पहुंची, तो पति का शव गन्ने के खेत के पास खड़े गूलर में रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष केके यादव ने बताया है परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक के दो लड़के और दो लड़कियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें