फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में दंपती की हत्या: क्या परिचित ही थे कातिल, कैलाशा ने पकाया था भोजन, खुलासे के लिए पांच टीमें गठित

Wed, 28 Sep 2022 07:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

बघौली थाना क्षेत्र के काईमऊ गांव में मंगलवार रात सेवानिवृत्त होमगार्ड और उसकी पत्नी की गला रेतकर कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर आईजी और एसपी ने मौके पर पहुंच जांच की। आईजी ने तीन टीम बनाकर घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
आईजी लक्ष्मी सिंह के साथ घटनास्थल पर मौजूद एसपी राजेश द्विवेदी व एएसपी पूर्वी अनिल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में होमगार्ड के घर पर मंगलवार शाम बाइक से आए परिचितों पर शक की निगाहें हैं। रसोई में गैस पर अधबनी सब्जी और रोटी रखी मिलीं हैं। इसके स्पष्ट है कि घर आए लोग परिचित थे। जब बाइक देखकर कुछ लोगों ने पूछा तो कैलाशा ने कहा था कि नातेदार आए हैं। पुलिस अब परिचितों और नातेदारों के नाम, पते लिख कर छानबीन को आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के गांव काईमऊ निवासी संतराम (60) सेवानिवृत्त होमगार्ड थे। उनके कमल और विमल दो बेटे हैं। दोनों बेटे दिल्ली में रहकर काम करते हैं। होमगार्ड गांव किनारे बने दो मंजिल मकान में पत्नी कैलाशा के साथ रहते थे। मंगलवार रात दोनों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। सुबह बरामदे में पत्नी का और कमरे में संतरात का शव पड़ा मिला था।

ग्रामीणों का कहना था कि शाम को घर के बाहर बाइक खड़ी थी। पूछने पर कैलाशा ने रिश्तेदारों के आने की बात कही थी। सुबह दोनों की हत्या हो गई। सूचना पर पहुंची आईजी लक्ष्मी सिंह ने जांच की। आईजी ने बताया कि घटना की बारीकी से जांच गई। संभावना है कि किसी परिचित ने घर में प्रवेश किया। मौके पर बैंगन आलू की अधबनी सब्जी रसोई गैस चूल्हे पर मिली है। रोटियां बनीं रखी मिली हैं।

खाना देखकर लगता है कि कोई बेहद करीबी आया था। ऐसा क्या हुआ कि भोजन से पहले ही दोनों की हत्या की दी गई। रसोई के चूल्हे से कुछ ही दूरी पर वृद्धा का शव और वहां से कुछ ही दूरी पर पति का शव पड़ा था। परिजनों ने किसी रंजिश से इनकार किया है। ग्रामीणों ने गांव में विवाद होने की बात कही है। पुलिस बाइक से आए लोगों के बारे में भी छानबीन कर रही है। खुलासा होने तक एएसपी पूर्वी को गांव में कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं। 

खुलासे में लगीं यह टीमें
आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। असमें एक फोरेंसिक टीम है, जो पूरे घटनास्थल को बारीकी से जांच रही है। दूसरी टेक्निकल असिस्टेंट टीम है, जो पुलिस अधिकारियों को टेक्निकल सपोर्ट करेगी। एक टीम घटनाक्रम से जुड़े कई पहलुओं पर छानबीन करेगी। गांव के लोगों ने विवाद होने की बात बताई गई है। इसके लिए गांव में थाना पुलिस की दो टीमें अलग लगाई गईं हैं।
विज्ञापन

भाई बोला- नहीं, दीदी को आने दो
मां-बाप की हत्या की खबर सुन कर दिल्ली से आया संतराम का बेटा विमल बदहवास हो गया। जब पुलिस कर्मी पंचनामा भरने के लिए शवों को उठाने लगे, तो विमल चिल्ला पड़ा कि नहीं, अभी नहीं, जब तक दीदी नहीं आ जाती तब तक कोई भी उसके मां-बाप के शवों को छू तक नहीं सकता है। काफी समझाने पर पुलिस पंचनामा भर सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें