फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः 2913 गायों का सत्यापन करेंगे पशु चिकित्साधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश भरण-पोषण योजना में गोद दी गईं 2913 गायों का सत्यापन होगा। इसकी जिम्मेदारी संबंधित पशु चिकित्साधिकारियों को सौंपी गई है। सत्यापन के बाद इन पशुपालकों को 30 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से राशि जारी होगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण को बढ़ावा दे रही है। निराश्रित गोवंश को पशु आश्रयस्थल व गोशाला में संरक्षित कराए जाने के साथ ही पशुपालकों को गाय गोद दी जा रही हैं। गोद लेने वाले पशुपालकों को 30 रुपये प्रतिदिन प्रति गाय भरण-पोषण के लिए भी दिए जाने की व्यवस्था है।
सीवीओ डॉ. सीवी सिंह ने बताया कि यहां पर 2008 पशुपालकों को 2913 गाय गोद दी गईं हैं। इन गायों के भरण-पोषण के लिए दी जाने वाली राशि से पहले गायों के जीवित होने के साथ ही पालन-पोषण का सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सत्यापन की जिम्मेदारी पशु चिकित्साधिकारियों को सौंपी गई है। सभी से कहा गया है कि जल्द सत्यापन रिपोर्ट संबंधित एसडीएम से हस्ताक्षरित कराते हुए कार्यालय में प्राप्त कराएं, ताकि राशि जारी किए जाने की प्रक्रिया पूरी कराई जा सके।
विज्ञापन

तहसील : पशुपालक : गोद दी गईं गाय
बिलग्राम : 247 : 315
संडीला : 694 : 975
सदर : 379 : 590
शाहाबाद : 452 : 692
सवायजपुर : 236 : 341
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें