फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः कोटेदार ने बेच लिया सात क्विंटल गेहूं व 100 क्विंटल चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ब्लॉक हरियावां के दुल्हापुर में संचालित राशन की दुकान के कोटेदार ने गरीबों को दिए जाने वाला सात क्विंटल गेहूं और 100 क्विंटल चावल लाभार्थियों को न देकर बाजार में बेच लिया। जांच के बाद कालाबाजारी उजागर होने पर जिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव दुल्हापुर में गोमती देवी के नाम से राशन दुकान आवंटित है। दुकान का कार्य उनका पुत्र देखता है। राशन की दुकान पर समय से राशन वितरण न करने और कम राशन की देने की शिकायत कार्डधारकों ने की थी। इसकी जांच पूर्ति निरीक्षक सदर से कराई गई।
जांच के दौरान स्टाक रजिस्टर के मिलान में पाया गया कि वितरण के उपरांत जो स्टाक बचना था। उससे कम खाद्यान्न दुकान पर था। दुकान में सात क्विंटल गेहूं और 100.50 क्विंटल चावल कम पाया गया।
विज्ञापन

जांच आख्या में आरोप लगाया गया कि दुकानदार ने यह अनाज में बेच दिया। जांच आख्या के आधार पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिला पूर्ति अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक को कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें